रिश्वत मांगने की ऑडियो रिकॉर्डिंग बनी सबूत, दो एएसआई व सिपाही लाइन हाजिर

भास्कर न्यूज | जगराओं नशे से जुड़े एक मामले में शिकायत मिलने के बाद थाना जोधां के दो एएसआई और एक सिपाही को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। शिकायत खंडूर गांव के बलदेव सिंह पुत्र बलवीर सिंह की ओर से की गई थी, जिसने पुलिस कर्मियों पर रिश्वत लेने और जमानत के बावजूद परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएसपी लुधियाना ग्रामीण डॉ. अंकुर गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से एएसआई हरप्रीत सिंह, एएसआई हरजीत सिंह और सिपाही गुरप्रीत सिंह को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए हैं। बलदेव सिंह ने अपनी शिकायत के साथ पुलिस कर्मियों की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उच्च अधिकारियों को भेजी थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई हुई। मामला खंडूर गांव के उन तीन युवकों से जुड़ा है जिन्हें जोधां पुलिस ने चिट्टे का नशा करते पकड़ा था। इन तीन में से केवल बलदेव सिंह के खिलाफ ही 12 जून को केस दर्ज किया गया था, जबकि बाकी दो को छोड़ दिया गया था। सूत्रों की माने तो दो युवकों से 55 हजार और एक से 75 हजार की रिश्वत ली गई है परंतु इसकी पुष्टि किसी ने भी नहीं की। अब इस सारे मामले की जांच की जिम्मेदारी डीएसपी डी. इंदरजीत सिंह बोपाराय को सौंपी गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। डीएसपी मुल्लांपुर दाखा वरिंदर सिंह खोसा ने कहा कि अभी उनके पास इस तरह की कोई जांच नहीं आई है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इसकी जांच डीएसपी डी इंद्रजीत सिंह को सौंपी गई हो आप वहां से पता कर सकते हैं क्योंकि एसएसपी देहात की तरफ से उन्हें इस तरह की जांच की कोई सूचना तक फोन पर भी नहीं दी गई फिर भी वो मामले के बारे में पता कर लेते है। लुधियाना| लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर अशोक नगर, सलेम टाबरी निवासी राम सूरज के दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए दो कारें फाइनेंस करवा लीं फिर उन्हें रोहित कुमार नामक व्यक्ति के पास गिरवी रख दिया। राम सूरज ने बताया कि उसने 8 लाख के लोन के लिए संपर्क किया था, लेकिन आरोपियों ने लोन दिलाने की बजाय जालसाजी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *