रींगस में बोलेरो की टक्कर से महिला श्रद्धालु की मौत:खाटूश्यामजी जा रही यूपी की रेखा देवी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

रींगस में खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर स्थित लाखनी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप की टक्कर से एक महिला पदयात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ बाईखुर्द पुलिस थाना छर्रा निवासी 27 वर्षीय रेखा देवी पत्नी गुंजन राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को शव का राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। तेज गति से आ रही बोलेरो ने टक्कर मारी पुलिस ने बताया कि रेखा देवी अपने परिवार के साथ रींगस से खाटूश्यामजी के लिए बाबा श्याम की पदयात्रा कर रही थीं। पदयात्रा के दौरान लाखनी मोड़ के पास तेज गति से आ रही बोलेरो जीप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मां की हालत देखकर 5 साल का मासूम सन्नी अभी तक सदमे में है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। रींगस पुलिस थाने के एसआई दिलीप ने बताया कि मृतक महिला के पति गुंजन राजपूत ने बोलेरो ड्राइवर के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने और टक्कर मारने का मुकदमा दर्ज करवाया है। ड्राइवर बोलेरो को छोड़कर फरार मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद ड्राइवर बोलेरो जीप को छोड़कर फरार हो गया। जिस पर पुलिस ने मौके से उठाकर पुलिस थाने लेकर गई और मुकदमा दर्ज होने पर जब्ती की कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *