रींगस में सोमवार को अखिल भारतीय किसान सभा का प्रदर्शन:सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला निरस्त करने पर जताएंगे विरोध

प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में नव गठित 9 जिले और 3 संभाग निरस्त कर दिए है। जिनमें सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला भी शामिल है। सरकार के फैसले के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा सोमवार को रींगस में उपखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी। जिसे लेकर रविवार शाम को आम सूचना जारी की गई है तहसील कमेटी प्रवक्ता केशाराम धायल ने बताया कि राजस्थान सरकार ने करीब 20 महीने पहले बने सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले को निरस्त कर दिया। जिसका आमजन विरोध कर रहा है। ये विरोध शेखावाटी सहित पूरे प्रदेशभर में किया जा रहा है। रींगस में भी 30 दिसंबर को किसान सभा उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम का उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी जाएगी। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए किसान सभा पदाधिकारियों ने रविवार को क्षेत्र में भ्रमण कर जनसंपर्क किया। अखिल भारतीय किसान सभा पदाधिकारी गोपाल सिंह बाजिया व कामरेड सूरजभान सिंह धायल ने बताया कि राज्य सरकार ने सीकर संभाग व प्रदेश में अन्य जिलों को निरस्त करके प्रदेश की जनता के साथ कुठाराघात करते हुए अन्याय किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *