रीछोटी गांव में 100 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय:सिविल डिफेंस टीम ने कलेक्टर के निर्देश पर सुरक्षित बाहर निकाला

करौली के रीछोटी गांव में एक गाय 100 फीट गहरे कुएं में गिर गई। सिविल डिफेंस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिला नियंत्रण कक्ष को दोपहर 3:10 बजे हेमराज मीणा और नंदलाल मीणा ने सूचना दी कि रीछोटी गांव में एक गाय गहरे कुएं में गिर गई है। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर के निर्देश पर सिविल डिफेंस प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। टीम शाम 3:40 बजे घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लगभग 100 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय को बाहर निकालने के लिए टीम ने रस्सियों और आवश्यक उपकरणों का उपयोग करते हुए करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत की। आखिरकार, गाय को जीवित और सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। इस रेस्क्यू अभियान में सिविल डिफेंस टीम के मास्टर ट्रेनर राम अवतार गुर्जर, जयदेव माली तथा जवान लोकेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र सैनी, बनवारी जांगिड़, अबरार खान और मनीष सैन शामिल थे। स्थानीय ग्रामीणों ने सिविल डिफेंस टीम की त्वरित कार्रवाई और उनके साहस की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *