रीति-रिवाजों के साथ हुआ होलिका दहन

लुधियाना| वर्धमान मंडी, चंडीगढ़ रोड स्थित शिव मंदिर में होलिका दहन का कार्यक्रम पारंपरिक विधि-विधान के संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लिया। होलिका दहन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और सभी ने समाज में सुख-शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारे की कामना की। आयोजन में रामायण बाबा, मनोज, अशोक राय, पप्पू, संतोष, विजय, सरवन, राणा, सुरेंद्र, हिमांशु एवं अभिषेक विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *