रीतू रानी ने विभिन्न इलाकों में किया जनसंपर्क

बोकारो | चास नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मेयर प्रत्याशी रीतू रानी सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाया। विशेष रूप से महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और नगर में बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया। रीतू रानी सिंह ने क​हा कि वे एक व्यवस्थित, सुरक्षित और सशक्त नगर का निर्माण चाहती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसमर्थन के बल पर इस बार उनकी जीत पक्की है। रीतू रानी ने आश्वासन दिया कि जनता के सहयोग से पारदर्शी, जवाबदेह और विकासोन्मुख प्रशासन स्थापित किया जाएगा। उनका लक्ष्य चास को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शहर बनाना है, जहां बुनियादी सुविधाएं हर घर तक सुनिश्चित हो। अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक समर्थन व्यक्त करते हुए विकास की नई दिशा की अपेक्षा जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *