रीपा योजना के 2 करोड़ का भुगतान अटका:बलौदाबाजार में राशि के लिए भटक रहे पूर्व सरपंच, बोले- ठेकेदार कर रहे परेशान

बलौदाबाजार जिले में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) योजना के तहत बने भवनों का 2 करोड़ से ज्यादा का भुगतान 2 साल से लंबित है। इससे पूर्व सरपंच कर्ज के बोझ में दब रहे हैं। जिले में कुल 10 रीपा प्रोजेक्ट शुरू किए गए थे। इनमें से केवल 2 का भुगतान हुआ है। शेष 8 प्रोजेक्ट्स की राशि अभी तक नहीं मिली है। बलौदाबाजार में 46 लाख, कसडोल में 101 लाख और पलारी में 46 लाख का भुगतान रुका हुआ है। पूर्व सरपंच सुखदास बंजारे (ग्राम हरिनभट्टा) और खिलेश्वरी लहरी (ग्राम गिर्रा) ने बताया कि उन्होंने निर्माण कार्य पूरा करा दिया था। अब भुगतान न मिलने से वे आर्थिक संकट में हैं। उन्हें रोजाना कर्जदारों और ठेकेदारों के तगादे झेलने पड़ रहे हैं। जनपद सीईओ पन्ना लाल धुर्वे के अनुसार लंबित राशि के भुगतान के लिए शासन को मांग पत्र भेजा गया है। राशि मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा। पूर्व सरपंचों का कहना है कि यह आश्वासन लंबे समय से मिल रहा है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *