रीवा- मनगवां टीआई समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड:NDPS कार्रवाई में हेरफेर का आरोप; अनियमितता मिलने पर कार्रवाई

रीवा जिले में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई है। तीन पुलिसकर्मियों को सोमवार रात निलंबित कर दिया गया है। थाना मनगवां में एनडीपीएस एक्ट और 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई में हेरफेर की शिकायत मिलने के बाद एक्शन लिया गया है। जांच के बाद यह कार्रवाई गौरव राजपूत (पुलिस महानिरीक्षक), हेमंत चौहान (डीआईजी), शैलेन्द्र सिंह चौहान (एसपी) और संदीप मिश्रा (प्रभारी एसपी) के निर्देशन में की गई। कार्यवाहक निरीक्षक समेत दो आरक्षक निलंबित
पुलिस जांच में थाना मनगवां के कार्यवाहक निरीक्षक गजेन्द्र सिंह धाकड़, आरक्षक विजय यादव और आरक्षक बृजकिशोर अहिरवार का आचरण प्रथम दृष्टया भ्रष्ट एवं संदिग्ध पाया गया। इसके बाद तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। शिकायत के बाद खुला मामला
बताया जा रहा है कि एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई में गड़बड़ी और हेरफेर की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंची थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच कराई गई। जांच में प्राथमिक तौर पर अनियमितता सामने आने पर यह सख्त कदम उठाया गया। विभाग में मचा हड़कंप
तीन पुलिसकर्मियों के एक साथ निलंबन से पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे की विभागीय जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *