रीवा में नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में मिला:मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप; चार साल पहले हुई थी शादी

रीवा के जवा थाना अंतर्गत चांदी गांव में मंगलवार को एक नव विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की डिमांड को लेकर हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने हत्या के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार पनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहुती निवासी रामकुमार सोनकर ने चार साल पहले अपनी बेटी कोमल की शादी जवा थाना क्षेत्र की चांदी गांव निवासी चंद्रभान सोनकर के बेटे बालेंद्र सोनकर से की थी। विवाह के कुछ समय बाद कोमल का पति बालेंद्र आजीविका की तलाश में बाहर चला गया। ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप
आरोप है कि पति के घर से बाहर जाने के बाद पति के घर वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसी बीच कोमल का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। ससुराल पक्ष प्रताड़ित करता था या फिर नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। घटना की सूचना मिलते ही जवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की। जवा थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि दोनों पक्षों के कथन लिए गए हैं। घटना के संबंध में पुख्ता जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *