रीवा के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलखन गांव में शनिवार शाम बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका की पहचान सुनीता कुशवाहा के रूप में हुई। उसके बेटे सुमित ने बताया कि कई वर्ष पहले पिता इंद्रभान का निधन हो चुका है। इसके बाद वह और उसकी मां मजदूरी करके अपना भरण पोषण करते थे। करीब 6 महीने पहले एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज करा दिया। केस वापस लेने के लिए मेरी मां से रुपयों की डिमांड की जाने लगी। इससे तंग आकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बैकुंठपुर पुलिस ने शव को पीएम के लिए सिविल हॉस्पिटल सिरमौर भेजा। परिजनों के बयान लिए गए। एएसपी विवेक लाल का कहना है, पारिवारिक विवाद की बात भी निकल कर सामने आई है। जांच कर रहे हैं। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करेंगे।


