रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित जामा मस्जिद में उस वक्त बवाल हो गया जब एक युवक मस्जिद के अंदर घुस गया। युवक मस्जिद के अंदर घुसकर सामान इधर-उधर बिखेरने लगा। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने युवक को घेर लिया और उससे पूछताछ करने लगे। बाद में पता चला कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। परिजन सतना से रीवा मनो चिकित्सक को दिखाने लाए थे। उधर गलतफहमी की वजह से तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। लोगों ने समझा कि कोई व्यक्ति मस्जिद में गलत इरादे से घुस आया है। लेकिन परिजन युवक को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचते। इसके पहले ही युवक फरार हो गया। इधर परिजन युवक की तलाश करने के लिए परेशान होते रहे। उधर युवक मस्जिद में जा घुसा। मौके पर पुलिस बुलाई गई। युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजन युवक को छुड़ाने के लिए बिछिया थाने पहुंचे। उधर मस्जिद प्रबंधन की ओर से शिकायती आवेदन बिछिया थाने में दिया गया है। इस्लाम अहमद ने बताया कि हमने मामले की शिकायत बिछिया थाने में की है। पुलिस जांच कर रही है। युवक के पिता ने बताया कि मेरे बेटे का नाम अतुल दहिया है। हम उसे सतना के रामनगर से रीवा लाकर मनो चिकित्सक निमिषा मिश्रा को दिखाने मानसिक रोग विभाग ले जा रहे थे। लेकिन इतने में वो फरार हो गया।


