रीवा में स्विफ्ट को बना दिया लेम्बोर्गिनी:पुलिस ने पकड़ी मॉडिफाइड कार; सीएसपी बोले- यह नियमों का उल्लंघन, होगी कार्रवाई

रीवा शहर में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक अनोखी कार को रोका है। यह कार दिखने में लेम्बोर्गिनी जैसी लगती है, लेकिन असल में यह मारुति सुजुकी स्विफ्ट है। कार मालिक ने इसे पूरी तरह मॉडिफाई कर सुपरकार का रूप दे दिया था। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और गाड़ी को थाने में खड़ा करवाया है। जांच में सामने आया कि गाड़ी का मूल मॉडल स्विफ्ट है, लेकिन इसे लेम्बोर्गिनी स्टाइल में डिजाइन किया गया है। कार में लेम्बोर्गिनी जैसी ऊपर की ओर खुलने वाली स्किसर डोर्स कस्टम फ्रंट बंपर, स्पोर्ट्स स्प्लिटर, आफ्टरमार्केट अलॉय व्हील्स और लो-राइड सस्पेंशन लगाया गया है। इसके अलावा आकर्षक ब्लू पेंट और मॉडिफाइड लाइटिंग सिस्टम भी है, जिससे यह सुपरकार जैसी दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर हो रही थी वायरल शहर में यह कार लंबे समय से लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें वायरल हो रही थीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वाहन के मॉडिफिकेशन और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यदि संशोधन मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के विपरीत पाए गए, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी वाहन में निर्धारित मानकों से अधिक या नियमों के विरुद्ध बदलाव करना अवैध हो सकता है। CSP बोले- हादसों का कारण बन सकती हैं ऐसी गाड़ियां पूरे मामले में सीएसपी राजीव पाठक का कहना है कि इस तरह से गाड़ी को मॉडिफाइड करवाना यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है। जिस पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। इस तरह की मॉडिफाइड गाड़ियां सड़कों पर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं। इसलिए इन पर कड़ाई से कार्यवाही जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *