रीवा में 95 केंद्रों पर धान खरीदी जारी:अब तक 53 हजार 832 किसानों ने बुक करवाएं स्लॉट

रीवा में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी लगातार जारी है। जहां शुक्रवार शाम अब तक हुई धान खरीदी के आकड़ों, स्वीकृत बजट और किसानों के खाते में भेजी गई राशि के बारे में जानकारी दी गई है। बताया गया कि किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए पंजीकृत किसानों से जिले भर में बनाये गए 95 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले में 40 हजार 527 किसानों से अब तक 25 लाख 75 हजार 947 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर और प्रभारी खाद्य अधिकारी पीके पाण्डेय ने बताया कि अब तक हुई खरीदी के लिए किसानों को 559 करोड़ 95 लाख 80 हजार रुपए मंजूर किए जा चुके हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक करके खरीदी केन्द्र और खरीदी के समय का निर्धारण करके समर्थन मूल्य पर धान दे सकते हैं। खरीदी के लिए अब तक 53 हजार 832 किसानों ने स्लॉट बुक कराए हैं। अब तक 17 लाख 87 हजार 985 क्विंटल धान का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कर दिया गया है। अलग से वाहन लगाकर खरीदी केन्द्रों में मौजूद धान का तेजी से उठाव किया जा रहा है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 270 करोड़ 13 लाख 23 हजार 464 रुपए जारी किए जा चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *