रुद्राक्ष महोत्सव के तीसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:200 क्विंटल प्रसाद वितरण जारी, अतिरिक्त टेंट और पंडाल लगाए जा रहे

सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के तीसरे दिन (गुरुवार) भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त टेंट और पंडाल लगाने की व्यवस्था की जा रही है। वर्तमान में तीनों डोम और 15 टेंट पूरी तरह भर चुके हैं। महोत्सव में भक्तों के लिए 200 क्विंटल से अधिक प्रसाद का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है, जिसमें खीर, फलहारी मिक्सचर, खिचड़ी और 20,000 से अधिक छाछ के पाउच शामिल हैं। देशभर से पहुंचे सेवादार
कथा के दौरान पंडित मिश्रा ने बताया कि देशभर से सेवादार सेवा कार्य में सहयोग कर रहे हैं। मालेगांव से आए सैकड़ों लोग प्रसाद वितरण में मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा करने वालों को भगवान अवश्य फल देते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था से बदले जीवन
रुद्राक्ष महोत्सव में हजारों श्रद्धालु संतान प्राप्ति, नौकरी और बीमारियों के निदान के लिए पहुंचते हैं। पंडित मिश्रा ने हरदा से आई एक महिला का उदाहरण दिया, जिनके पति शराब की लत से ग्रसित थे। कथा श्रवण के बाद उनके विचार बदले और उन्होंने शराब छोड़ने का संकल्प लिया। आज शिव विवाह का आयोजन
महोत्सव के अंतर्गत आज भगवान शिव का भव्य विवाह समारोह मनाया जाएगा। इस आयोजन में विठलेश सेवा समिति के पंडित समीर शुक्ला, पंडित विनय मिश्रा सहित अन्य विद्वान सेवा दे रहे हैं। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *