रुद्राक्ष महोत्सव में 4 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी:पहले दिन एक लाख पहुंचे; व्यवस्था रही दुरुस्त

रुद्राक्ष महोत्सव में इस बार प्रतिदिन 4 लाख श्रद्धालुओं के हिसाब से तैयारी की गई है। पहले दिन एक लाख से अधिक भीड़ के बावजूद अव्यवस्था नहीं दिखी। कुबेरेश्वरधाम में स्थायी व अस्थायी पंडाल सुबह से भर गए। 1200 से अधिक पुलिसकर्मी, सीसीटीवी निगरानी और ढाई किमी लंबा कॉरिडोर बनाया गया है। पीने के पानी, मोबाइल चार्जिंग और 20 बिस्तर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था है। शाम 4 बजे तक 390 लोगों का चेकअप हुआ। भीड़ बढ़ने पर डायवर्ट रूट लागू किया गया, जबकि दोपहर 1 से 3:30 बजे तक भोपाल-इंदौर फोरलेन खोला गया। रुद्राक्ष महोत्सव से लौटा श्रद्धालु स्टेशन पर गिरा, मौत कुबेरेश्वर धाम में चल रहे रुद्राक्ष महोत्सव के पहले दिन एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। नागदा, जिला उज्जैन निवासी 67 वर्षीय शंकर दास चंदानी धाम से लौटकर शनिवार शाम 5:30 बजे सीहोर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। लोगों ने तत्काल सीपीआर दिया और एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *