भास्कर न्यूज| बिरकोनी ग्राम बिरकोनी के राम जानकी मंदिर में सावन मास के प्रारंभ से ही विश्व कल्याण, सर्वजनहित और उत्तम जलवृष्टि, पुन्यदाई के लिए रुद्राभिषेक का आयोजन सावन के प्रत्येक दिन किया जा रहा है। शिवलिंग श्रृंगार व विशाल पार्थिव शिवलिंग, रुद्राभिषेक व जाप शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक श्रद्धालुओं के किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक और भगवान शिव की आरती में पुण्यलाभ अर्जित कर रहे है। जिसमें मंत्रों के जाप के साथ शिव महिमा का गुणगान किया जा रहा है।निसदिन शिवलिंग निर्माण कर भक्तों द्वारा पूजा अर्चना व अभिषेक किया जा रहा है।शिवलिंग को फूलों से सजाकर, रुद्राभिषेक एवं महाआरती भक्त कर रहे है। जहां भगवान शिव के मंत्र जाप के साथ भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।शाम को श्रद्धालु पहुँच कर पवित्र आयोजन का आनंद ले रहे है।रामजानकी मन्दिर आचार्य पंडित लक्ष्मीनारायण महाराज ने शिव का गुणगान करते हुए,बताया कि भगवान शिव की पूजा करने से मनुष्य के सभी संकट व अनिष्ट दूर होते हैं और सुख-शांति, वैभव व सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही उन्हें मानव धर्म के चार फल प्राप्त होते हैं। अर्थ, धर्म, काम व मोक्ष की भी फल मिलता है।भगवान शिव ने कहा है कि जो भी कार्य करने से पहले गणपति महाराज का पूजन करते हैं उनके जीवन में यश, वैभव, कीर्ति, धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी।इस अवसर पर सनातन सेवा समिति के कार्यकर्ता सहित महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।