रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक के गले में मारा चाकू, आरोपी गिफ्तार

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव रुपए के लेन-देन के पुराने विवाद में युवक के गर्दन में चाकू से वार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। चिखली पुलिस ने बताया कि आरोपी अशोक मंडल का साल 2023 में प्रार्थी से विवाद हुआ था। डीजे संचालन के दौरान रुपए के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद चला रहा था। इसी रंजिश का बदला लेने का इंतजार आरोपी कर रहा था। तभी 11 जनवरी की दोपहर प्रार्थी अपने दोस्त का इंतजार करते हुए गठुला के पास मेन रोड पर खड़ा था। तभी आरोपी अशोक मंडल मौके पर पहुंचा और जान से मारने की नियत से उसके गर्दन में चाकू से वार कर दिया। जिससे प्रार्थी युवक को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती किया गया है। इधर पुलिस ने आरोपी अशोक मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *