रुपयों के विवाद में प्रेमी के घर प्रेमिका ने आग लगाई, डेढ़ लाख नकद और घरेलू सामान जला

लुधियाना| रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने अपने प्रेमी की प|ी के घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना 25 फरवरी की शाम करीब 4 बजे थाना डाबा क्षेत्र की है। आगजनी में घर में रखा कीमती सामान और करीब डेढ़ लाख रुपए नकद जलकर राख हो गए, जबकि घर में मौजूद महिला और दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति बिल्डिंग निर्माण का काम करता है और पिछले साल वह आरोपी महिला के घर काम करने गया था, जहां दोनों की दोस्ती हुई और बाद में प्रेम संबंध बन गए। इसी दौरान उनके बीच रुपयों का लेन-देन भी हुआ। जब पीड़िता को इस रिश्ते की जानकारी मिली तो उसने विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई और रुपयों की वापसी को लेकर विवाद बढ़ता गया। महिला एक्टिवा पर हुई फरार, पड़ोसियों ने बचाया आरोप है कि आरोपी महिला ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया था, जिसमें जनवरी महीने में पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन आरोपी महिला तय रकम से ज्यादा पैसे मांग रही थी, जिसे पीड़ित पक्ष देने को तैयार नहीं था। इसी रंजिश के चलते आरोपी महिला उनके घर पहुंची और पेट्रोल की दो बोतलें डालकर घर में आग लगा दी, जिससे पूरा कमरा आग की चपेट में आ गया। पीड़िता के अनुसार बेड के अंदर रखी करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी के अलावा कमरे में लगी एलसीडी, अलमारी और बच्चों के स्कूल बैग भी जलकर नष्ट हो गए। घर से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी महिला एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो चुकी थी। थाना डाबा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *