रूणिजा सरपंच पर जानलेवा हमला:बीच सड़क सरपंच की गाड़ी में तोड़फोड़, बेकरी में घुसकर बचाई जान

डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सरपंच पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुणिजा ग्राम पंचायत के वर्तमान प्रशासक (सरपंच) पोकर राम डारा शाम करीब साढ़े छह बजे अपनी फैक्ट्री से वापस डारापुरा लौट रहे थे। इसी दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास आरोपियों ने अपनी कार उनकी गाड़ी के आगे अड़ाकर रास्ता रोक लिया।
​पीड़ित पोकर राम द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों में रामेश्वर, छोटूराम और लोकेंद्र शामिल थे, जो लाठी, सरिए और धारदार हथियारों से लैस होकर आए थे। आरोपियों ने सरपंच की गाड़ी में तोड़फोड़ की और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर मौजूद मनोज चौधरी, विशाल मेघवाल और गजू चौधरी ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद सरपंच ने भागकर पास ही स्थित रिद्धि-सिद्धि बेकरी में शरण लेकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद सभी आरोपी अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।
​परबतसर पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार को सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार रूणिजा प्रशासक पोकर राम और आरोपियों के बीच लम्बे समय से किसी जमीन को लेकर विवाद है। संभवतः इसी वजह से आरोपियों ने पोकर राम पर हमला किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *