रूपचंद भीमनानी बने सांसद प्रतिनिधि:संतोष पांडे ने विद्युत मंडल में दी जिम्मेदारी, डॉ. रमन सिंह के भी प्रतिनिधि

रूपचंद भीमनानी को राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। वे पहले से ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विधायक प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय हैं। यह नई जिम्मेदारी विद्युत मंडल में दी गई है। अपनी नियुक्ति पर रूपचंद भीमनानी ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता का समर्पण ही उसकी असली पात्रता है। भीमनानी ने आगे कहा, “मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पाण्डेय जैसे जनसेवकों का मार्गदर्शन मिल रहा है। यह मेरे जैसे अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है।” रूपचंद भीमनानी पिछले 20 सालों से विद्युत मंडल से संबंधित समस्याओं के समाधान में सक्रिय रहे हैं। उन्हें यह नई जिम्मेदारी उनके जमीनी कार्यों का परिणाम माना जा रहा है। 4 अक्टूबर को विधायक प्रतिनिधि (ऊर्जा विभाग) बनने के बाद से उन्होंने शहर की विद्युत वितरण व्यवस्था में कई सुधार किए हैं। दोगुनी ऊर्जा से काम करने का संकल्प सांसद प्रतिनिधि बनने के बाद भीमनानी ने दोगुनी शक्ति और सजगता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया है। उन्होंने विद्युत मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि आगामी गर्मी में बिजली की उच्च मांग की आपूर्ति के लिए अभी से तैयार रहें। रिस्पॉन्स टाइम कम रखने के निर्देश उन्होंने प्राकृतिक आपदा या तकनीकी खराबी की स्थिति में ‘रिस्पॉन्स टाइम’ को न्यूनतम रखने और जनता की सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात कही। भीमनानी ने कहा, “यह दायित्व मेरे लिए पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का एक और बड़ा अवसर है। मैं अपने दोनों मार्गदर्शकों के विश्वास पर खरा उतरने का पुरजोर प्रयास करूंगा।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *