रांची | रांची यूनिवर्सिटी के सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो खांची 90.4 एफएम के शो रूबरू में डॉ. विवेक शर्मा का साक्षात्कार आरजे वैभवी ने लिया। डॉ. विवेक शर्मा स्वामी राघवेंद्राचार्य त्रिदंडी आयुर्वेद महाविद्यालय कजरा, बिहार के चिकित्सा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत हैं। कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के विभाग नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन के अभियान ‘देश का प्रकृति परीक्षण’ के बारे में डॉ. विवेक ने जानकारी दी। बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत में स्वास्थ्य सेवा जागरूकता में क्रांतिकारी बदलाव लाना है। मौके पर रेडियो खांची के डायरेक्टर प्रो. डॉ. बीपी सिन्हा, प्रोडक्शन हेड प्रदीप कुमार मिश्रा, साउंड इंजीनियर सानू प्रतीक टोपनो के साथ रेडियो खांची की पूरी टीम मौजूद रही।


