रेगिस्तान में शीतलहर बरकरार, रात का तापमान 9.8 डिग्री:सर्दी के साथ पारे में उतार-चढ़ाव जारी, 2 दिन बाद खुले स्कूल

रेगिस्तानी बाड़मेर में आए बदलाव के बाद बीते चार दिनों से कड़ाके की ठंड का असर जारी है। बुधवार को सुबह से आसमान हल्का कोहरा छाया रहा। लेकिन सर्द हवाओं की वजह से सर्दी का असर बरकरार रहा है। तापमान में भी लगाता उतार-चढ़ाव चल रहा है। बुधवार को रात का तापमान 9.2 डिग्री से चढ़कर 9.8 डिग्री दर्ज पहुंच गया। अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया है। बुधवार को कड़ाके की ठंड के बीच स्कूली बच्चे व मासूम स्कूली वैन में ठिठुरते हुए जाते नजर आए। आज मंगलवार की अपेक्षा सर्दी का असर थोड़ा कम नजर आया। मावठ के बाद सर्दी बढ़ी जिले सहित क्षेत्र में बीते चार से मौसम का रुख बदला हुआ है। मावठ की बरसात के बाद सर्दी का सितम बढ़ गया है। शीत हवाएं जोर पकड़ने से दिन में भी कंपकंपा देने वाली सर्दी का अहसास रहता है। मंगलवार सुबह से ही माहौल में ठंडी बयार चलने से कड़ाके की ठंड का असर रहा। दोपहर में सूर्य की किरणें निकलने पर तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन सर्द हवाएं चलने से लोग ठिठुरते नजर आए। बुधवार को भी सुबह के वक्त तेज सर्दी का असर जारी रहा। सुबह हल्का कोहरे के कारण लोगों की आवाजाही कम रही। वहीं फसलों पर ओस की बूंदें जमी नजर आई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को दो दिन के 8 वीं तक स्कूली बच्चों की छुट्‌टी के बाद फिर से बच्चे कड़कड़ाती ठंड के बीच जाते नजर आए। वहीं सर्द हवाएं चलने से लोगों का जनजीवन प्रभावित नजर आया। सर्दी के बचने के लिए लोग तीन-पांच लहर तक के ऊनी कपड़े पहने नजर आ रहा है। वहीं गली-गली मोहल्ले में अलाव कर रहे है। 5 दिनों में दिन व रात का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *