रेगिस्तान से सटे बॉर्डर पर होगा युद्धाभ्यास:महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में हवा से टारगेट को मिटाएंगे, ड्रोन और टैंक भी होंगे शामिल

भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड के खड़गा कोर की ओर से 23 फरवरी को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में ‘एक्स खड़गा शक्ति 2026’ के तहत व्यापक मल्टी-डोमेन युद्धाभ्यास आयोजित किया जाएगा। शाम 5 बजे से आर्टिलरी सेक्टर के पॉइंट 223 (वेस्ट कैंप) में शुरू होने वाले इस अभ्यास में सेना की आधुनिक युद्ध क्षमता, प्रिसीजन फायर पावर और संयुक्त ऑपरेशनल समन्वय का प्रदर्शन किया जाएगा। सेना की ओर से से हो रहे इस प्रदर्शन में भारत की सेना का शौर्य दिखाया जाएगा। युद्ध के समय जवानों की तैनाती, रणनीति और एक के बाद एक हमले की तैयारी को प्रदर्शित किया जाएगा। क्या-क्या दिखेगा अभ्यास में ओरिएंटेशन से शुरुआत अटैक हेलीकॉप्टर की स्ट्राइक – स्वॉर्म ड्रोन ऑपरेशन • आर्टिलरी डिग्रेडेशन फायर टैंक और मैकेनाइज्ड मूवमेंट ‘शूट एंड स्कूट’ रेड लायटर म्यूनिशन से लक्ष्य भेदन गन-रॉकेट की संयुक्त फायरपावर इन्फेंट्री का असॉल्ट इंटीग्रेटेड फायरपावर आधुनिक युद्ध की तैयारी का प्रदर्शन ‘खड़गा शक्ति 2026’ के तहत ड्रोन, अटैक हेलीकॉप्टर, आर्टिलरी, आर्मर्ड यूनिट्स और इन्फेंट्री के संयुक्त संचालन की झलक दिखाई जाएगी। यह अभ्यास भविष्य के युद्ध परिदृश्य में मल्टी-डोमेन ऑपरेशन की तैयारी और सेना की ऑपरेशनल तत्परता को दर्शाता है। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में होने वाला यह आयोजन सेना की तकनीकी दक्षता और सामरिक क्षमता का महत्वपूर्ण प्रदर्शन माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *