रेडक्रास के कार्यों को प्रभावी बनाने सामाजिक, औद्योगिक व शासकीय विभागों से प्राप्त करें सहयोग – कलेक्टर
अनूपपुर। कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी अनूपपुर हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में भारतीय रेडक्रास सोसायटी अनूपपुर के कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित थे।कलेक्टर हर्षल पंचोली ने रेडक्रास सोसायटी के गतिविधियों को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने तथा जिले में रेडक्रॉस के कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक धनराशि के संग्रहण पर जोर दिया। उन्होंने रेडक्रास समिति से सामाजिक संगठनों, औद्योगिक तथा शासकीय विभागों को जोड़कर रेडक्रास के कार्यों में उनकी भूमिका के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।


