रेत भरी ट्रॉली पलटी, बछड़े की मौत, बैल घायल:बैतूल में ग्रामीणों ने रास्ता रोका, पुलिस-प्रशासन की समझाइश पर जाम खुला

बैतूल के बीजादेही थाना क्षेत्र के ग्राम फोफल्या में शुक्रवार शाम को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हादसा हो गया। इस घटना में एक बछड़े की मौके पर मौत हो गई और एक बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे लगा बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार, फरियादी महेश पिता गरबसिंह कास्दे निवासी फोफल्या ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी नानूराम यादव निवासी चूनाहजूरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक सुनील मोरन नदी से रेत भरकर ला रहा था। महेश कास्दे के घर के सामने वाहन का संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली पलट गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर बीजादेही पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया। तहसीलदार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *