रेत माफिया के खिलाफ खनिज विभाग का एक्शन:गौरेला-पेंड्रा में अवैध रेत भंडारण पर 3 को नोटिस, 5 ट्रैक्टर जब्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग ने 7 अप्रैल को सकोला तहसील में तीन लोगों पर अवैध रेत भंडारण को लेकर एक्शन लिया है। 5 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। विभाग ने नारायण सिंह नायक, बुद्धलाल और गेन्दलाल को नोटिस जारी किया है। इनके द्वारा ग्राम रूमगा और मासुलडांड में अवैध रूप से रेत का भंडारण किया जा रहा था। साथ ही सकोला के कोलबिर्रा और पथर्रा में स्वीकृत रेत भंडारण स्थलों की जांच की गई। जांच में अनियमितता मिलने पर भंडारण को सील कर दिया गया। विभाग ने ग्राम सिलपहरी मालटोला और पथर्रा के सोन नदी क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया। इसे कलेक्टर परिसर और पुलिस चौकी कोटमीकला में सुरक्षित रखा गया है। 8 अप्रैल को पेंड्रारोड के ग्राम गिरवर में रेत के दो और गिट्टी का एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। इन्हें पुलिस थाना गौरेला की सुरक्षा में रखा गया है। ग्राम अडभार में भी रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर पकड़ा गया, जिसे रक्षित आरक्षी केंद्र अमरपुर में रखा गया है। खनिज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *