रेत से भरी 3 और 17 खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:कुंभराज में प्रशासन की टीम को देख उत्खनन कर रहे लोग भागे

जिले के कुंभराज इलाके में अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन की टीम ने रेत से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली, 17 खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक पोकलेन मशीन जब्त की है। जिस जगह खनन का पट्टा था, उसकी जगह दूसरे स्थान पर खनन किया जा रहा था। नदी की बीच धार से रेत निकाली जा रही थी। राघौगढ़ और चांचौड़ा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। इसके अलावा जिले के म्याना इलाके में भी टीम ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, राघौगढ़ SDM विकास कुमार आनंद, चांचौड़ा SDM रवि मालवीय, राघौगढ़ तहसीलदार रेणु कांसलीवाल सहित कई लोगों की टीम रविवार दोपहर कुंभराज इलाके के भमावद गांव पहुंची। यहां जिस सर्वे नंबर पर रेत खनन की अनुमति थी, उसकी जगह दूसरे सर्वे नंबर पर खनन किया जा रहा था। टीम के पहुंचते ही भगदड़ मच गई। टीम ने सभी वाहनों को जब्त कराकर थाने में खड़ा कराया। म्याना ने भी हुई कार्रवाई
इसी तरह जिले के म्याना इलाके में भी अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की गई। गुना SDM शिवानी पांडे के नेतृत्व में नायब तहसीलदार जयप्रकाश गौतम सहित राजस्व की टीम सेंदुआ घाट, रेन्झा घाट और लहरघाट पहुंची। यहां अवैध उत्खनन करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए गए हैं। तीनों ट्रैक्टर सिंध नदी से पकड़े गए हैं। जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को म्याना थाने में रखवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *