रेप्टाइल हाउस में वन्यजीवों को लाना शुरू:सज्जनगढ़ पार्क में बढ़ा वन्यजीव परिवार, गुजरात से आए ऑस्ट्रिच और ग्रीन इगुआना

वन विभाग की ओर से सज्जनगढ़ बायो पार्क में करीब दो करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे रेप्टाइल हाउस में वन्यजीवों को लाना शुरू कर दिया गया है। सोमवार देर रात गुजरात के केवड़िया सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क से ऑस्ट्रिच और ग्रीन इगुआना को लेकर आया गया है। ये वन्यजीव एनिमल एक्सचेंज के तहत लाए गए हैं। सज्जनगढ़ बायो पार्क से इन वन्यजीवों के बदले भेड़िया का एक जोड़ा भेजा जाएगा। गुजरात से टीम इन्हें यहां छोड़ने आई। इन जीवों को विशेष बॉक्स में लेकर आए, जिससे इन्हें रास्ते में कोई समस्या नहीं हो। रात करीब 10:30 बजे इन्हें बायो पार्क में शिफ्ट किया गया। कुछ दिन तक इनकी विशेष निगरानी की जाएगी। एक मेल ऑस्ट्रिच एनिमल एक्सचेंज में एक मेल ऑस्ट्रिच लेकर आए हैं। यहां मादा पहले से मौजूद है। यह एक बहुत बड़ा पक्षी (चिड़िया) होता है। यह उड़ नहीं सकता, लेकिन बहुत तेज दौड़ता है। इसकी गर्दन व टांगें लंबी होती हैं। इसका अंडा दुनिया का सबसे बड़ा अंडा होता है। यह ज्यादातर अफ्रीका में पाया जाता है। साथ ही दो ग्रीन इगुआना भी लेकर आए हैं। यह दिखने में हरे रंग की बड़ी छिपकली होती है। यह ज्यादातर पेड़ों पर रहती है। इंसानों को देखकर आमतौर पर भाग जाती है। इसकी लंबाई 4 से 6 फीट तक और वजन 4 से 8 किलो होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *