रेप केस में फंसे कोरियोग्राफर की तारीफ कर फंसीं कियारा:ट्रोल होने पर एडिट किया कैप्शन, शेयर किया था डांस का रिहर्सल वीडियो

कियारा आडवाणी जल्द ही राम चरण के साथ फिल्म गेम चेंजर में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का गाना ‘धोप’ जारी किया गया। इसी बीच, कियारा ने इस गाने के डांस रिहर्सल का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें कोरियोग्राफर मास्टर जानी का जिक्र था, जो रेप के आरोपी हैं। इसके बाद यूजर्स कियारा पर बुरी तरह भड़क गए। हालांकि, बाद में कियारा ने अपना कैप्शन बदल दिया। दरअसल, कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘मुझे याद है जब मैंने मास्टर जानी की कोरियोग्राफी देखी थी, तो मुझे लगा था कि हम इसे कैसे करेंगे, लेकिन यही हमारे काम की खास बात है कि हम हमेशा कुछ नया सीखते रहते हैं।’ कियारा का कैप्शन पढ़कर लोग भड़क गए। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बॉलीवुड एक्टर्स को किसी भी चीज से फर्क नहीं पड़ता।’, दूसरे ने लिखा, ‘कियारा ने ये क्यों लिखा है, जब जानी मास्टर को जमानत मिलने के बाद हुए हंगामे और उनके राष्ट्रीय पुरस्कार के वापस लिए जाने की खबरें आई थीं?’, तीसरे ने लिखा, ‘महिला होते हुए आपने अपनी पोस्ट में जानी मास्टर का नाम क्यों लिया? क्या आपको उनकी हाल की खबरों के बारे में नहीं पता?’। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद कियारा ने अपने कैप्शन से जानी मास्टर का नाम हटा दिया और फिर उन्होंने निर्देशक और को-एक्टर की तारीफ की। फिल्म गेम चेंजर में राम चरण डबल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत और समुथिरकानी जैसे स्टार्स भी हैं। फिल्म में राम चरण एक आईएएस अधिकारी का किरदार निभाते हैं, जो भ्रष्ट व्यवस्था को चुनौती देता है। बता दें, तेलुगू कोरियोग्राफर जानी मास्टर यानी शेख जानी बाशा पर एक 21 साल की लड़की ने शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। POCSO के तहत मामला दर्ज होने के बाद स्पेशल ऑपरेशन टीम (एसओटी) ने उन्हें 19 सितंबर को गोवा में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उनसे बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड भी छीन लिया गया था। जानी मास्टर को साल 2022 में रिलीज हुई धनुष की फिल्म ‘तिरुचित्रम्बालम’ के गाने ‘मेघम करुकथा’ का डांस कोरियोग्राफ करने के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। इस गाने को उन्होंने सतीश कृष्णन के साथ कोरियोग्राफ किया था। ————– इससे जुड़ी खबर पढ़ें.. स्त्री-2 कोरियोग्राफर जानी मास्टर गिरफ्तार:21 साल की असिस्टेंट ने लगाए सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप स्त्री-2 के गाने आई नहीं, पुष्पा के गाने श्रीवल्ली के कोरियोग्राफर जानी मास्टर को गुरुवार को सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। 21 साल की एक फीमेल कोरियोग्राफर ने उन पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *