रेप के आरोपी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मार डाला:चाकू से सिर-चेहरे और सीने पर किया वार, फिर पंखे से लटका, आंगनबाड़ी केंद्र में वारदात

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जेल से छूटने के बाद विचाराधीन कैदी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर दी। फिर उसने आंगनबाड़ी केंद्र में ही फांसी लगाकर आत्महत्या ली। दोनों को पिछले 15 साल से प्रेम संबंध में थे। मामला देवरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का नाम उगेश्वरी देवांगन (54) है। जबकि आरोपी का नाम लखन देवांगन (57) है। दोनों ग्राम फरदफोड़ के रहने वाले थे। उगेश्वरी ने लखन शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया था। ऐसे में उसे जेल भेज दिया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद वह उसने हत्या की प्लानिंग की और गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा और धारदार हथियार से उगेश्वरी के सिर, गले, सीने, चेहरे पर तोबड़तोड़ वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लखन ने पंखे से लटकर खुदकुशी कर ली। वारदात के वक्त आंगनबाड़ी के बच्चे और सहायिका बाहर ही मौजूद थे। फिलहाल, पुलिस ने दोनों से शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 15 साल पहले उगेश्वरी देवांगन के पति ने आत्महत्या कर ली थी। उगेश्वरी के दो बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं लखन भी शादीशुदा था और उसके दो बेटे हैं। उगेश्वरी के पति की मौत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। इस बीच उगेश्वरी का बेटा बाहर काम करने लगा था। जब वह वापस लौटा तो उसने लखन के घर आने-जाने पर आपत्ति जताने लगा। ऐसे में 13 जनवरी को उगेश्वरी अपने भाई के घर चली गई। लेकिन जाने से पहले वह देवरी थाने पहुंची। थाने में उसने शिकायत दर्ज कराई कि लखन ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद पुलिस ने लखन को गिरफ्तार किया। बाद में उसे जेल भी भेज दिया गया। 3 फरवरी को लखन जमानत पर बाहर आया। खाना खा रहे बच्चों को बाहर निकाला 13 फरवरी करीब 1 बजे वह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा। जहां उगेश्वरी कार्यकर्ता के रूप में पदस्थ थी। इस दौरान 3 बच्चे अंदर में खाना खा रहे थे। जबकि बाकी बच्चे बाहर खेल रहे थे। लखन ने सहायिका के बच्चों को बाहर ले जाने कहा। गले, सीने, चेहरे पर तोबड़तोड़ किया हमला फिर उसे भी बाहर कर दिया। अंदर से दरवाजा बंद करने के बाद लखन ने चाकू से उगेश्वरी के गले, सीने, चेहरे पर तोबड़तोड़ वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। इधर चीख-पुकार और ब्लड देखकर सहायिका ने ग्रामीणों को जानकारी दी। हत्या के बाद पंखे से लटककर दी जान जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते लखन ने पंखे से लटककर जान दे दी थी। जबकि उगेश्वरी ने भी दम तोड़ दिया था। फौरन ग्रामीणों मामले का जानकारी पुलिस की। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर उगेश्वरी की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी। इधर, लखन का शव फांसी के फंदे झूल रहा था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। दोनों के शवों का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में घटनास्थल पर ग्रामीणों की इकट्ठा हो गई। पुलिस बोली- बारीकी से की जा रही जांच देवरी थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 13 जनवरी को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *