रेप के आरोप के बाद उत्तम स्वामी कथा छोड़ गए:कथा में महिलाओं पर पानी फेंकने और धक्का देने का वीडियो सामने आया

जबलपुर के पास हीरापुर बेका गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन के दिन (15 फरवरी) विवाद खड़ा हो गया। कथा वाचक उत्तम स्वामी के कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं से बदसलूकी और मंच से पानी फेंकने के आरोप लगाए गए हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया है। बता दें कि उत्तम स्वामी दुष्कर्म के आरोपों से घिरे हैं। जानकारी के मुताबिक 9 से 15 फरवरी तक गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। रविवार को समापन कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच के पास भीड़ बढ़ गई। सामने आए वीडियो में कुछ लोग महिलाओं को धक्का देते और मंच से पानी फेंकते दिखाई दे रहे हैं। उत्तम स्वामी की कथा के आयोजन में प्रमुख सहभागी रहे विधायक नीरज सिंह ठाकुर ने भी उनसे किनारा किया। उन्होंने कहा- मैं कोई आयोजक नहीं हूं। महिलाओं ने की कार्रवाई की मांग घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। कुछ महिलाओं ने मंच के पास हुए व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। सरपंच बोले-भीड़ को नियंत्रित करने ऐसा किया गांव के सरपंच सौरभ पटेल ने पूरे घटनाक्रम पर सफाई देते हुए कहा कि कथा के दौरान मंच के पास बच्चों और लोगों की भीड़ अचानक बढ़ गई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा कर लोगों को पीछे करने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि भीड़ नियंत्रित नहीं की जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की बात कही जा रही है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रहा है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। राजस्थान की युवती ने दर्ज कराया है रेप का केस श्री पंच अग्नि अखाडे़ के महामंडलेश्वर और कथावाचक उत्तम स्वामी पर राजस्थान निवासी एक युवती ने दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। युवती ने 12 फरवरी को दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल भेजकर सुरक्षा की मांग भी की है। पीड़िता का कहना है कि एफआईआर दर्ज करवाने की भनक लगते ही उसे धमकियां मिलने लगी हैं। उत्तम स्वामी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। उनके करीबी लोग समझौते का दबाव बना रहे हैं। युवती ने ई-मेल में लिखा है कि उसके और उसके परिवार के बारे में बेहद निजी जानकारी रखी जा रही है। उसे नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका है। पीड़िता ने कहा- धर्म की आड़ में कई साल किया यौन शोषण युवती ने आरोप लगाया है कि उत्तम स्वामी कई साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। जब वह नाबालिग थी, तभी से धर्म की आड़ में उसके साथ गलत काम किए गए। उसने विरोध किया तो उसे डराया-धमकाया गया। उत्तम स्वामी के प्रभाव के कारण लंबे समय तक वह शिकायत नहीं कर सकी। पीड़िता ने यह भी कहा है कि उसके पास आरोपों से जुड़े सबूत हैं और वह कानून की मदद लेना चाहती है। उसने आशंका जताई है कि आरोपी के प्रभाव के कारण साक्ष्यों से छेड़छाड़ की जा सकती है। ये खबर भी पढ़ें… रेप के आरोपी उत्तम स्वामी की जबलपुर में कथा रेप के आरोपों में घिरे श्री पंच अग्नि अखाडे़ के महामंडलेश्वर और कथावाचक उत्तम स्वामी इन दिनों जबलपुर में हैं। वे यहां 10 एकड़ में फैले अपने आश्रम में भागवत कथा कर रहे हैं। कथा का आयोजन 9 फरवरी से 15 फरवरी तक है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *