अजमेर में एक कोचिंग टीचर ने आनासागर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों और गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की सतर्कता से युवती को बचा लिया गया। पीड़िता को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़िता ने बताया कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। उसका आरोप है कि अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई और उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। मुझे इंसाफ चाहिए। मामला सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे का है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। क्रिश्चयनगंज थाने के पुलिस कॉन्स्टेबल संदीप ने बताया कि वे चौपाटी पर गश्त के दौरान आनासागर की ओर जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक महिला पानी में ऊपर-नीचे हो रही थी। तत्परता दिखाते हुए वे तुरंत पानी में कूदे और बाहर निकाला। उसकी स्कूटी बाहर खड़ी मिली। महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके परिजन आ गए और उन्हें सौंप दिया गया। रेप पीड़िता कोचिंग टीचर ने मामले पर कहा- टॉयलेट में आरोपी ने रेप किया, 3 माह पहले दर्ज कराया था केस
अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में युवती ने करीब तीन माह पहले रेप का मामला दर्ज कराया। आरोप था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर डाक विभाग की तीसरी मंजिल के टॉयलेट में रेप किया। पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि दिसंबर 2024 में पोस्ट ऑफिस के अंदर एक युवक से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद पोस्ट ऑफिस के तीसरी मंजिल पर टॉयलेट में ले जाकर रेप किया। विरोध करने पर हाथापाई की। जब उसे शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। ———————— रेप मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें शादी का झांसा देकर युवती से रेप:विरोध करने पर पीड़िता से की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में युवती से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर डाक विभाग की तीसरी मंजिल के टॉयलेट में रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर


