दौसा के लालसोट में महिला से रेप और हत्या के दो दोषियों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। एडीजे ऋतु चौधरी ने शुक्रवार को ये फैसला सुनाया। एडीजे ने गुरुवार को सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। विशेष लोक अभियोजक महावीर सिंह किशनावत ने बताया- 23 अप्रेल 2022 को जयपुर निवासी महिला पीहर आ रही थी। वह बस से स्टैंड पर उतरी थी। वहां से पैदल घर जा रही थी। एक नाबालिग (14) भी पैदल जा रहा था। इसी दौरान संजू मीणा (23) और कालू मीणा (27) कार में आए। उन्होंने दोनों को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लिया। नाबालिग आरोपियों के गांव का ही था। सुनसान इलाके में रेप किया, हत्या कर शव कुएं में फेंका रास्ते में नाबालिग का घर आने पर उसे उतार दिया। महिला को आगे छोड़ने की बात कहते हुए बैठे रहने के लिए कहा। दोनों युवक कार को 5 किलोमीटर दूर एक गांव में ले गए। वहां नदी क्षेत्र में सुनसान इलाका देखकर दोनों ने महिला के साथ रेप किया। दोनों ने महिला के जेवर और पैसे भी ले लिए। महिला के घरवालों को बताने की बात कहने पर स्कॉर्फ से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जलाने का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर एक अन्य गांव में शव कुएं में फेंक गए। नाबालिग ने फोटो देखकर पिता को बताया महिला के पीहर नहीं पहुंचने पर लोगों ने गुमशुदगी के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाले और पुलिस को भी सूचना दी। जब महिला के साथ कार में मौजूद नाबालिग ने ये पोस्ट देखी तो उसने अपने पिता से कहा कि ये महिला मेरे साथ कार में आई थी। उसने अपने पिता को गांव के रहने वाले कार सवारों के बारे में भी बताया। बच्चे के पिता ने ये जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के साथ आए मोबाइल नंबर पर महिला के भाई को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने 24 अप्रेल 2022 की देर शाम संजू मीणा और कालू मीणा को पकड़ लिया। आरोपियों की निशानदेही पर महिला का शव कुएं से बरामद कर लिया गया। कोर्ट ने 45 गवाहों के बयान दर्ज किए। सभी गवाहों ने बयान दिए। नाबालिग गवाह ने राज खोला और कोर्ट में बयान दिए। …… ये खबर भी पढ़ें… बच्ची से रेप-टुकड़े, फैसला सुनाते हुए जज भी भावुक हुए:उदयपुर कोर्ट ने 10 लाइन की कविता भी लिखी- मैं अपने उपवन की नन्हीं कली थी… उदयपुर में 8 साल की बच्ची से रेप, हत्या और शव के 10 टुकड़े करने के मामले में फांसी की सजा सुनाने वाले जज ने अपने फैसले में एक कविता भी लिखी है। (पूरी खबर पढ़ें…)


