रेलमगरा में कल लगेगा कैंपस प्लेसमेंट शिविर:युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर; जानें क्या डॉक्यूमेंट्स लेकर जाएं

राजसमंद के रेलमगरा उपखण्ड में गुरुवार, 26 फरवरी को कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राजस्थान सरकार के निर्देशन में जिला रोजगार कार्यालय, राजसमंद एवं जिंक कौशल केंद्र, रेलमगरा के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 9.30 बजे से जिंक कौशल केंद्र परिसर में आयोजित होगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्लेसमेंट शिविर में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। ये डॉक्यूमेंट्स लेकर जाएं शिविर में प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, जो अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर करेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल एवं फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हों। जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार राज्य सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे प्लेसमेंट शिविर युवाओं को सीधे नियोक्ताओं से संवाद और चयन के लिए एक प्लेटफार्म है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *