रेलवे का चेकिंग अभियान शुरू, पहले दिन 1283 बेटिकट पकड़े ,8.72 लाख का जुर्माना

लुधियाना| फिरोजपुर रेल मंडल ने समर स्पेशल चेकिंग अभियान शुरू किया है। इसके पहले ही दिन मंडल की टीम ने 1283 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा। उनसे 8.72 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। फिरोजपुर मंडल के सीनियर डीसीएम परमदीप सैनी ने बताया कि टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए एक माह के लिए समर स्पेशल टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया जा रहा है। इस ड्राइव के दौरान फिरोजपुर मंडल में संचालित ट्रेनों में अनधिकृत एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ भीड़-भाड़ को रोकने के लिए दिनांक 22 अप्रैल से 21 मई, 2025 तक यह विशेष अभियान जारी रहेगा। जिसमें प्रतिदिन विभिन्न अधिकारियों और टिकट चैकिंग स्टाफ की टीम बनाकर आकस्मिक जांच की जाएगी। इस दौरान, टिकट किस कोटे से और कैसे बनाया गया, तत्काल एजेंट से टिकट कैसे बनाया, सीनियर सिटीजन कोटा, वीआईपी कोटे से जिनका टिकट कन्फर्म हुआ उनसे भी पूछताछ कर जाँच की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर मंडल के जालंधर-अमृतसर, फिरोजपुर-बठिंडा, लुधियाना-पठानकोट कैंट, लुधियाना-जालंधर कैंट, फिरोजपुर-लुधियाना आदि सेक्शनों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने रेल यात्रियों से अपील की कि वे सदैव वैध टिकट लेकर सम्बन्धित श्रेणी के कोच में ही यात्रा करें जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *