रेलवे का तोहफा,16 फरवरी से नई ‘वंदे भारत ट्रेन’ शूरू:उदयपुर से असारवा तक चलेगी, राजस्थान के मेवाड़ रीजन को गुजरात से करेगी कनेक्ट

राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र को जल्द ही एक और आधुनिक रेल सुविधा की सौगात मिलने जा रही है। भारतीय रेलवे इसी महीने उदयपुर से गुजरात के असारवा रेलवे स्टेशन तक नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने जा रहा है, जिसकी तारीख की घोषणा भी कर दी गई है। इस हाईस्पीड ट्रेन के शुरू होने से मेवाड़ और गुजरात के बीच यात्रा न केवल तेज और आरामदायक होगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। ये ट्रेन राजस्थान के मेवाड़ रीजन को गुजरात से कनेक्ट करेगी। 16 फरवरी से शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी ने बताया कि यह ट्रेन 16 फरवरी को शुरू होगी। सांसद सीपी और उदयपुर सांसद डा. मन्नालाल रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। डूंगरपुर, हिम्मतनगर होकर असारवा पहुंचेगी ये ट्रेन यह ट्रेन उदयपुर से रवाना होकर सुबह डूंगरपुर, हिम्मतनगर होकर असारवा पहुंचेगी। इस वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से उदयपुर से अहमदाबाद और आगे वहां से मुंबई और दक्षिणी भारत से सीधी ट्रेन की कनेक्टिविटी मिलेगी। बता दें कि उदयपुर से अहमदाबाद रेल लाइन के आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद इस लाइन को इलेक्ट्रिफाइड कर दिया गया। सुबह 6 बजे उदयपुर से चलेगी
जानकारी के अनुसार सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह वंदे भारत ट्रेन उदयपुर से सुबह 6.10 बजे रवाना होकर सुबह 10.25 बजे असारवा पहुंच जाएगी। इसी प्रकार वापसी में ये ट्रेन असारवा से शाम 5.45 बजे रवाना होगी जो रात 10 बजे उदयपुर पहुंच जाएगी। ट्रेन का स्टॉपेज रूट पर उदयपुर के जावर स्टेशन, डूंगरपुर स्टेशन और गुजरात के हिम्मतनगर स्टेशन पर होगा। सांसद रावत बोले आगे सूरत तक बढ़ाए
सांसद रावत ने कहा कि उदयपुर से असावरा तक वंदे भारत ट्रेन का ऐलान कर इस क्षेत्र की जनता के लिए आज खास दिन है। रावत ने कहा कि इस ट्रेन का संचालन होने के बाद आगे इसे सूरत तक बढ़ाने पर भी काम किया जाए ताकि इस क्षेत्र के प्रवासियों, व्यापारियों और आमजन के लिए सुविधाजनक होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *