रेलवे की घड़ी डिजाइन करो,5 लाख का इनाम ले जाओ:स्कूल-कॉलेज वाले भी भाग ले सकते हैं, 31 मई तक है मौका

भारतीय रेल देशभर के रेलवे स्टेशनों पर लगाई जाने वाली डिजिटल क्लॉक्स के लिए नया डिजाइन तलाश रही है। अगर आपको डिजाइनिंग का शौक है और कुछ हटके करने का मन है, तो ये मौका आपके लिए है। भारतीय रेलवे ने एक कॉन्टेस्ट निकाला है, जिसमें डिजिटल घड़ी का डिजाइन बनाना है और अगर आपका डिजाइन सिलेक्ट हो गया, तो सीधा 5 लाख रुपए का इनाम मिलेगा। रेलवे देशभर के स्टेशनों पर नई डिजिटल घड़ियां लगाने जा रहा है। इसके लिए उन्होंने सभी के लिए एक ओपन कॉम्पिटीशन रखा है – स्कूल वाले, कॉलेज वाले और प्रोफेशनल्स, तीनों के लिए अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई हैं। कौन-कौन ले सकता है हिस्सा? हर कैटेगरी से डिजाइन्स मंगवाए जाएंगे, लेकिन 5 लाख रुपए का मेन प्राइज सिर्फ एक बेस्ट डिजाइन को मिलेगा।साथ ही तीनों कैटेगरी में 50-50 हजार रुपए के 5 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कैसे और कब तक भेजना है डिज़ाइन? छोटे शहरों के टैलेंट को मौका रेलवे बोर्ड के अफसर दिलीप कुमार ने बताया कि ये कॉम्पिटीशन इसलिए रखा गया है ताकि सब जगह एक जैसा डिज़ाइन हो और लोकल टैलेंट को भी मौका मिले। चाहे आप रायपुर से हों या बिलासपुर, डिज़ाइन अच्छा हुआ तो रेलवे आपकी घड़ी पूरे देश में लगवाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *