उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर कार्यरत टीटीआई विकास सैन को बरेली में होने वाली 8 वीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय रेलवे टीम के चयनकर्ता के रूप में नामित किया गया है। उनका चयन होने पर रेलवे अधिकारियों और साथियों ने बधाई दी। सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बरेली में 7 से 13 जनवरी-2025 तक 8वीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप होगी। इसके लिए नई दिल्ली में 27 दिसंबर से दो दिवसीय शिविर होगा। जिसमें भारतीय रेलवे की टीम के चयन ट्रायल के लिए सैन को उत्तर पश्चिम रेलवे से नामित किया गया है।


