रेलवे कॉलोनी हत्याकांड….मृतक का दोस्त ने की थी हत्या:गाड़ी रिपेयरिंग कराने के पैसे नहीं देने पर दोनों का हुआ था विवाद, घर से निकले थे साथ; सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाया

राजधानी के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खारून रेलवे कॉलोनी (फाफाडीह) में हुई युवक की संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खुलासा किया है कि मृतक का दोस्त ही उसका कातिल निकला। विवाद की वजह गाड़ी रिपेयरिंग के चंद रुपयों का लेनदेन था। आरोपी का नाम पुलिस द्वारा बिट्‌टू बताया जा रहा है। आरोपी ने अपने दोस्त राजा की हत्या की थी। नाले के पास मिला था लहूलुहान शव घटना गुरुवार, 5 मार्च की सुबह की है। पुलिस को सूचना मिली कि खारुन विहार स्थित रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी के पीछे नाले के पास एक 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू की, तो मृतक की पहचान राजा साहू (चूना भट्ठी निवासी) के रूप में हुई। CCTV फुटेज से खुला राज परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजा सुबह 8 बजे अपने एक परिचित के साथ घूमने निकला था। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और गंज पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में चूना भट्ठी निवासी बिट्टू यादव (19 वर्ष) राजा को अपने साथ ले जाता दिखा और बाद में घटनास्थल के पास भी उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई। घेराबंदी कर जब पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पैसे मांगने पर हुआ था विवाद पूछताछ में यह बात सामने आई कि राजा और बिट्टू गहरे दोस्त थे। कुछ दिनों पहले बिट्टू की गाड़ी में टूट-फूट हुई थी, जिसका खर्च उसने राजा से मांगा था। बिट्टू का आरोप था कि नुकसान राजा की वजह से हुआ था। बार-बार पैसे मांगने के बावजूद राजा पैसे नहीं दे रहा था। गुरुवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई और आवेश में आकर बिट्टू ने राजा पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *