भास्कर न्यूज | जालंधर/पटियाला अगले साल यानी 2025 में ली जाने वाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए आईआईटी कानपुर की ओर से ऑफिशियल ब्रोशर जारी कर दिया गया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और दो मई, 2025 तक चलेगी। वहीं इसके लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख पांच मई 2025 है। इसके साथ ही बताया गया है कि परीक्षा का आयोजन 18 मई, 2025 को होगा। आईआईटी में प्रवेश के लिए परीक्षा में दो पेपर होंगे। प्रत्येक की अवधि तीन घंटे होगी। दोनों परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएंगी। पेपर-1 सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और पेपर-2 दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के नतीजे दो जून 2025 को जारी किए जाएंगे। इसके लिए जारी किए गए ब्रोशर के अनुसार, परीक्षा की फाइनल आंसर की 26 मई 2025 को जारी की जाएगी। वहीं दूसरी ओर प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 मई, 2025 को जारी किया जाएगा। दिव्यांग उम्मीदवारों (40% से कम विकलांगता वाले और लिखने में कठिनाई वाले उम्मीदवारों) को लेखक का चयन करने के लिए 17 मई तक का ही समय दिया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर बुलेटिन डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवारों का जन्म एक अक्टूबर 2000 या उसके बाद हुआ होना चाहिए। अनिवार्य विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 2023 या 2024 में पहली बार कक्षा 12वीं की परीक्षा में उपस्थित होना चाहिए। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पांच साल की छूट प्रदान की जाती है। उम्मीदवारों को 2024 या 2025 में पहली बार कक्षा 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा में शामिल होना चाहिए। जो उम्मीदवार पहले जोसा के माध्यम से किसी भी आईआईटी में प्रवेश ले चुके हैं, वे पात्र नहीं हैं। आवेदन शुल्क जेईई एडवांस्ड 2025में आवेदन करने के लिएमहिला उम्मीदवारों (सभी श्रेणियां)औरएससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 1,600 रुपए का भुगतना करना पड़ेग। जबकि अन्य सभी अभ्यर्थियों को3,200 रुपएदेने होंगे। वहीं,सार्क देशों के उम्मीदवारों कोयूएस डॉलर 200और गैर सार्क देशों के उम्मीदवारोंकोयूएस डॉलर 100जमा करने पड़ेंगे। जेईई मेन के टॉप 2.50 लाख सफल अभ्यर्थी 2 मई 2025 तक अप्लाई कर सकेंगे। जालंधर| रेलवे टेक्निशियन भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षाएं 30 दिसंबर तक होंगी। दरअसल, पहले रेलवे में टेक्निशियन भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया मार्च-अप्रैल में शुरू हुई थी। तब अलग-अलग कैटेगरी में 9144 पद थे। बाद में 5154 पद और बढ़े। इसके बाद फिर से आवेदन मंगाए गए थे। तकनीशियन ग्रेड-1 और 3 की परीक्षा 23, 24, 26, 27, 28, 29 और 30 दिसंबर को होगी।


