रेलवे ट्रैक को पार करते समय दो मजदूर ट्रेन की चपेट में आए, मौत

लुधियाना| शहर में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से दो फैक्ट्री कर्मचारियों की मौत हो गई। पहला हादसा धूरी लाइन पर हुआ। मृतक की पहचान भैरो प्रसाद निवासी दशमेश नगर, गली नंबर-13 के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर पार्ट्स की एक फैक्ट्री में काम करता था। भैरो घर से कुछ सामान लेने के लिए निकला था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। खून से लथपथ हालत में उसे ट्रैक के पास पड़ा देख स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। दूसरी घटना ढंडारी इलाके में रेलवे पुल के नीचे हुई। यहां 45 वर्षीय मुलई ट्रेन की चपेट में आ गया। वह भी एक फैक्ट्री में काम करता था और मूल रूप से महराजगंज (जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था। उसके परिवार में 7 बेटियां और एक बेटा है। शादी को करीब 15 साल हो चुके थे। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की टक्कर से उसकी पसलियां टूट गईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दोनों मामलों में जीआरपी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में दोनों मामले हादसे प्रतीत हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *