रेलवे ट्रैक पर मिले शव की नहीं हुई पहचान:राजलदेसर में 56 घंटे बाद नगरपालिका की मदद से किया अंतिम संस्कार

चूरू में एक अज्ञात शव की पहचान नहीं हो पाने का मामला सामने आया है। राजलदेसर थाना क्षेत्र के पायली गांव के पास रेलवे ट्रैक पर 5 अप्रैल की सुबह एक शव मिला था। थाना एएसआई सुरेश कुमार के अनुसार, सुबह सवा आठ बजे शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शव करीब दो से तीन दिन पुराना लगा। रतनगढ़ डीएसपी अनिल कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एफएसएल टीम से सैंपल लिए गए। पुलिस ने शव को पहचान के लिए राजलदेसर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा। 56 घंटे तक पहचान न हो पाने और शव के खराब होने की आशंका के चलते मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद नगरपालिका के सफाईकर्मियों की मदद से अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *