गिरिडीह |पचंबा थाना क्षेत्र के सलैया रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम में 30 वर्षीय सुमित सिन्हा ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए और शाम 5.30 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक पचंबा थाना क्षेत्र के हटिया रोड का निवासी था। पुलिस के अनुसार, युवक मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पर घूम रहा था। इसी दौरान कोडरमा–मधुपुर पैसेंजर ट्रेन सलैया स्टेशन से गुजर रही थी। ट्रेन चालक ने काफी समय तक हार्न बजाकर चेतावनी दी, लेकिन युवक ट्रैक से नहीं हटा, जिस दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के िलए सदर अस्पताल भेज िदया है।


