रेलवे ट्रैक मरम्मत: कई फाटकों पर 16 तक ट्रैफिक रहेगा बंद

अमृतसर | अमृतसर-खेमकरण रेलवे सेक्शन पर रेलवे ट्रैक की इमरजेंसी रिपेयर के चलते विभिन्न गेटों पर रोड ट्रैफिक अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। रेलवे विभाग द्वारा ट्रैक और ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) मास्ट की मरम्मत का कार्य किया जाएगा, जिससे सुरक्षा और रेल संचालन को बेहतर बनाया जा सके। पहले चरण में 12 से 14 फरवरी तक रेलवे गेट नंबर एस-4 पर 12 फरवरी 2026 सुबह 7 बजे से 14 फरवरी रात 8 बजे तक रोड ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। इस अवधि में वाहन चालकों को गेट नंबर एस-3, सी-7 और बी-6 के माध्यम से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। दूसरे चरण में 16 से 17 फरवरी इसी सेक्शन पर गेट नंबर सी-9 पर 16 फरवरी सुबह 7 बजे से 17 फरवरी रात 8 बजे तक रोड ट्रैफिक बंद रहेगा। इस दौरान ट्रैफिक को गेट नंबर सी-7 और बी-6 से डायवर्ट किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *