होली पर उत्तर-भारत जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। क्योंकि इस रूट की सभी ट्रेनें अगले एक माह तक पैक हैं। त्योहार में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोंदिया से छपरा और पटना जंक्शन के बीच तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल, गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल एक-एक फेरे और गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल दो फेरे के लिए चलेगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। जानिए स्पेशल ट्रेन कितने बजे चलेगी और कब पहुंचेगी रायपुर


