रेलवे मजदूर लश्कर एक्सप्रेस की चपेट में आया, मौत:हेतमपुर स्टेशन के पास पटरी पर कर रहा था काम

मुरैना जिले के हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम 5 बजे एक हादसे में रेलवे के मजदूर की मौत हो गई। मृतक अजय पिता राजेश माहौर (20) पिपरई गांव, थाना सराय छोला का निवासी था। अजय रेलवे में कांट्रैक्ट बेसिस पर लेबर का काम करता था। हादसे के समय वह रेलवे पटरी पर मरम्मत कार्य में व्यस्त था। उसी दौरान आगरा की ओर से आ रही सुपर फास्ट लश्कर एक्सप्रेस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन को आने से पहले अजय उस तरफ ध्यान नहीं दे सका, क्योंकि वह अपने काम में पूरी तरह व्यस्त था। ट्रेन की गति तेज होने के कारण उसे संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद शाम करीब 7 बजे अजय का शव पोस्टमॉर्टम हाउस पर लाया गया। रेलवे प्रशासन और जांच की मांग
घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन के साथ रेलवे अधिकारी भी पहुंचे। कांट्रैक्ट लेबर के काम के दौरान सुरक्षा के उपायों की कमी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और मजदूर संगठनों ने घटना की जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *