रेलवे मजदूर संघ की चूरू व रतनगढ़ शाखा का विलय, प्रमोद बने अध्यक्ष

उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की चूरू व रतनगढ़ शाखा की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें चूरू शाखा का रतनगढ़ शाखा में विलय और नए पदाधिकारियों का चुनाव शामिल है। कार्यकारिणी में शाखा अध्यक्ष प्रमोद ढाका लोको पायलट चूरू, उपाध्यक्ष सीटीआई चूरू रणवीर सिंह दहिया, कोषाध्यक्ष ट्रैक मैंटेनर चूरू धर्मेंद्र शर्मा, सचिव मोहन सिंह एवं सहायक सचिव मनोज कुमार यादव ट्रैक मैंटेनर श्रीडूंगरगढ़ को चुना गया। चूरू शाखा के पूर्व शाखा सचिव आमीन खान ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। रतनगढ़ शाखा की ओर से शाखा सचिव सीताराम गोदारा और संयुक्त शाखा सचिव संपत प्रजापत ने भाग लिया। सभा में प्रस्ताव पारित कर रतनगढ़ शाखा में चूरू शाखा के विभिन्न क्षेत्रों का विलय किया गया। अब शाखा का नाम चूरू-रतनगढ़ शाखा होगा। दोनों जगहों (रतनगढ़ और चूरू) के शाखा कार्यालय यथावत रहेंगे। नए कार्यक्षेत्र में डोकवा से नापासर तक का क्षेत्र शामिल होगा। सभा की अध्यक्षता धर्मवीर लोको पायलट मेल ने की। इसमें रामनिवास, जितेंद्र सिंह, विपिन, रवि, अनिल कुमार, रवि मीना, विजय रुलानीय आदि मौजूद रहे। शाखा सचिव सीताराम गोदारा ने बताया कि संस्थान को नई कार्यकारिणी से और अधिक बल मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *