रेलवे में नौकरी का झांसा देकर दो भाइयों से ठगी:किश्तों में लिए पैसे, नौकरी नहीं लगी तो दर्ज कराई FIR

सूरजपुर के दो युवकों को रेलवे में भृत्य की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने दो भाइयों से दो-दो लाख रुपये मांगे। दोनों भाइयों ने युवक को 2.38 लाख रुपए किश्तों में दे दिया। जब नौकरी नहीं लगी तो भाईयों ने पैसे वापस मांगे। इसपर युवक ने 70 हजार रुपए लौटा दिया। शेष रकम वापस नहीं करने पर पीड़ितों ने रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर जयनगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, आमगांव निवासी बालरूप सिंह को सिंतबर 2023 में परिचित युवक अज्जू सिंह निवासी ठाकुरपुर, अंबिकापुर ने झांसा दिया कि रेलवे में भृत्य के चार पद रिक्त हैं। वह दोनों भाइयों की नौकरी लगवा देगा, लेकिन दो-दो लाख रुपए लगेंगे। युवक के झांसे में आकर बालरूप सिंह एवं उसके बड़े भाई बाबूलाल सिंह ने UPI नंबरों से अज्जू सिंह के बैंक खाते में किश्तों में 2 लाख 38 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिया। नौकरी नहीं लगी तो वापस मांगे रुपए
बालरूप सिंह ने बताया कि एक वर्ष से अधिक समय बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो दोनों भाइयों ने रुपए वापस मांगे। अज्जू सिंह ने 70 हजार रुपए वापस कर दिया, लेकिन शेष रकम एक लाख 68 हजार रुपए वापस नहीं कर रहा है। परेशान होकर बालरूप सिंह ने मामले की रिपोर्ट जयनगर थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर जयनगर पुलिस ने अज्जू सिंह के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी अज्जू सिंह फरार बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *