भिलाई| छावनी पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 7 लाख रुपए ठगने वाली युवती समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला को उसके बेटे की नौकरी लगाने का झांसा देकर रकम ली। इसके बाद मोहल्ला छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मध्यप्रदेश के रीवा से गिरफ्तार करके लाया है। प्रगति नगर, कैंप 1 निवासी सरोज पटेल (43 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी पायल पांडे और सिद्धमून उर्फ लाल पांडे उसके मोहल्ले में रहते थे। आरोपियों ने रेलवे में बड़ी जान-पहचान का हवाला देकर बेटे पीयूष पटेल की रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद न बेटे नौकरी लगी और पैसे वापस किए। प्रकरण में पुलिस ने धारा 318(4), 296, 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया। जांच के दौरान आरोपियों के रीवा (मध्यप्रदेश) में होने की जानकारी मिली। इस पर एक पुलिस टीम रवाना की गई। आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेकर थाना छावनी लाया गया।


