रेलवे रोड पर तिरछा हुआ बिजली का पोल

जालंधर | सिटी में रेलवे रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर एक दुकान के सामने स्थित बिजली का पोल किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बुरी तरह तिरछा हो गया है। स्थानीय दुकानदारों और लोगों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में पावरकॉम को लिखित शिकायत भी की है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक पोल को बदलने या ठीक करने की कोई कार्रवाई नहीं की गई। झुका हुआ पोल बिजली की हाई-वोल्टेज तारों के साथ किसी भी समय गिर सकता है, जिससे जान-माल का नुकसान होने की आशंका है। -विनय अग्रवाल, रामामंडी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *